Madhubani News: शहर में वेंडिंग जोन के लिए भूमि चिह्नित करने की कवायद शुरू
मधुबनी, अगस्त 22 -- Madhubani News: मधुबनी। शहर में यात्रियों की सुविधा और व्यवस्थित तरीके से फुटपाथी कारोबार के लिए यात्री शेड एवं वेंडिंग जोन बनाने की कवायद शुरू की गई है। इसको लेकर नगर निगम ने संबंधित अंचल अधिकारियों से भूमि उपलब्ध कराने की मांग की है। नगर आयुक्त उमेश कुमार भारती ने रहिका, राजनगर और पंडौल के सीओ को पत्र भेजकर इस दिशा में आवश्यक कार्रवाई करने को कहा है।
यात्री शेड एवं वेंडिंग जोन की आवश्यकता नगर निगम की ओर से भेजे गए पत्र में कहा गया है कि जिला सड़क सुरक्षा समिति एवं सड़क दुर्घटना (हिट एंड रन) से संबंधित बैठक में दिए गए निर्देश के आलोक में नगरीय क्षेत्र में यात्री शेड एवं वेंडिंग जोन बनाने के लिए भूमि उपलब्ध कराना आवश्यक है। इसके लिए संबंधित क्षेत्रों में उपयुक्त सरकारी भूमि को चिह्नित कर नगर निगम को उपलब्ध कराने का अनुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.