मधुबनी, सितम्बर 22 -- Madhubani News: मधुबनी,विधि संवाददाता। शहर के पंचवटी मोहल्ला में घर से बुलाकर युवक को चाकू मारकर जख्मी करने का मामला सामने आया है। मंगलवार को जख्मी इस्माइल का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा था। घटना बीती शाम की है। सदर अस्पताल में मौजूद इस्माइल की भाई इमरान ने बताया कि सिर में चाकू का जख्म है। गले में भी चोट के निशान हैं। उन्होंने बताया कि हसन और उसका भाई हुसैन सोमवार शाम उनके भाई को घर से बुलाकर ले गया और चाकू घोंपकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उन्होंने कहा कि पुराने विवाद को लेकर घटना को अंजाम दिया है। यह भी पढ़ें- Gopalganj News: शहर के कृष्णा नगर मोहल्ले में युवक को चाकू मार किया जख्मी, हिरासत में एक युवक उधर,नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि परिजन की ओर से कोई लिखित आवेदन नहीं आया है। बयान के आधार पर ...