Madhubani News: शहर में इलेक्ट्रिक बसों का शीघ्र होगा संचालन
मधुबनी, जुलाई 18 -- Madhubani News: मधुबनी, निज संवाददाता। नगर निगम क्षेत्र में लंबे समय से लंबित नगर बस सेवा शुरू होने की उम्मीद एक बार फिर जगी है। निगम प्रशासन और परिवहन विभाग के संयुक्त पहल से इस सेवा की शुरूआत होगी। नगर आयुक्त उमेश कुमार भारती ने बताया कि पीएम ई-बस योजना के तहत नई इलेक्ट्रिक बसें मिलने के बाद इस दिशा में शीघ्र ही निर्णय लिया जाएगा। नगर बस सेवा शुरू करने का मामला लंबे समय से विचाराधीन है। सहयोग पोर्टल पर अधिवक्ता राकेश रंजन झा द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के बाद बिहार राज्य पथ परिवहन निगम ने परिवहन विभाग को विस्तृत जवाब भेजते हुए वर्तमान स्थिति स्पष्ट की है। अधिवक्ता श्री झा ने 27 जून 2026 को मुख्यमंत्री सचिवालय के सहयोग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर कहा था कि नगर परिषद से नगर निगम बने लगभग पांच वर्ष हो चुके हैं, लेकिन आज तक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.