मधुबनी, नवम्बर 5 -- Madhubani News: मधेपुर, निसं। मधेपुर थाने के सिकरिया गांव में बुधवार को घर के विभिन्न भागों से पुलिस ने भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया। वहीं पुलिस ने दो शराब धंधेबाज को गिरफ्तार किया जबकि एक फरार हो गया। धराया शराब धंधेबाज सिकरिया गांव का 53 वर्षीय प्रमोद राउत तथा उनकी 22 वर्षीया विवाहित पुत्री सीमा कुमारी बताई गई हैं। जबकि धराये शराब धंधेबाज का पुत्र मदन राउत फरार हो गया। शराब का कार्टन घर में रखे ट्रंक, दीवान, शौचालय, पूजा घर, बाथ रूम सहित अन्य घर के अन्य जगहों जगहों में रखा गया था। यह कार्रवाई थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर विश्वजीत कुमार, एसआई कंचन कुमार सिंह, एसआई विकाश कुमार सिंह, पीटीसी सौरभ कुमार सहित पुलिस कर्मियों ने की। सभी शराब की बोतलें 180 एमएल, 375 एमएल तथा 750 एमएल की बोतल में है।

जब्त शराब की मात्रा और...