मधुबनी, नवम्बर 9 -- Madhubani News: हरलाखी। हरिणे एसएसबी कंपनी अंतर्गत बाह्य सीमा चौकी खौना के कार्यक्षेत्र में एसएसबी जवानों ने 180 लीटर नेपाली शराब व तीन बाइक के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। जबकि अन्य आरोपित मौके से फरार हो गए। पकड़े गए आरोपित की पहचान अनीत यादव (उम्र 15 वर्ष), निवासी ग्राम पंचरतन, पोस्ट मानापट्टी, थाना बासोपट्टी, जिला मधुबनी, बिहार के रूप में बताए गए हैं।जब्त शराब व बाइक के साथ हिरासत में लिए गए आरोपित को एसएसबी ने कानूनी कार्रवाई के लिए हरलाखी थाना को सुपुर्द कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...