Madhubani News: शराब तस्कर से पैसा मांगने का ऑडियो वायरल, थानाध्यक्ष निलंबित
मधुबनी, नवम्बर 1 -- Madhubani News: मधुबनी, विधि संवाददाता। शराब तस्कर से रुपये के लेनदेन की बातचीत के आरोप में एसएसपी योगेंद्र कुमार ने मधवापुर थानाध्यक्ष सन्नी कुमार को निलंबित कर दिया है। बेनीपट्टी एसडीपीओ अमित कुमार की जांच रिपोर्ट के आधार पर रविवार को यह कार्रवाई की गई। सन्नी को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है। वहीं, नगर थाने के अपर थानाध्यक्ष विनय कुमार को मधवापुर का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। उनकी नियुक्ति को लेकर रविवार को जिलादेश जारी किया गया। सूत्रों के अनुसार, मधवापुर थानाध्यक्ष और शराब तस्कर के बीच रुपये मांगने का ऑडियो सामने आने के बाद बेनीपट्टी एसडीपीओ को मामले की जांच कर रिपोर्ट देने को कहा गया था। इस दौरान शनिवार देर शाम एसएसपी योगेंद्र कुमार ने खुद नगर थाना परिसर में मामले से जुड़े लोगों से पूछताछ की थी। मौक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.