मधुबनी, अक्टूबर 18 -- Madhubani News: पंडौल। पंडौल थाना क्षेत्र के डीह टोल पुलिया के पास पुलिस ने रात्रि गश्ती के दौरान एक आरोपित को गिरफ्तार किया, जबकि उसके दो साथी फरार हो गए। मौके पर छोड़ी गई मोटरसाइकिल के पास रखे पांच लीटर के गैलन से देसी चुलाई शराब बरामद की गई। फरार आरोपितों की पहचान पड़ौल पूर्वी पंचायत निवासी रोशन कामती और डीह टोल निवासी विकास यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने काले-नीले रंग की ग्लैमर मोटरसाइकिल को भी कब्जे में लेकर मामले की आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयासरत है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...