मधुबनी, सितम्बर 26 -- Madhubani News: मधेपुर। मधेपुर थाना क्षेत्र के रामबाग एडिशनल पीएचसी के पास सड़क पर पुलिस ने 8 लीटर देसी चुलाई शराब व साइकिल के साथ एक शराब धंधेबाज को धर-दबोचा। धराया शराब धंधेबाज दर्जिया गांव का झाड़ी मुखिया(60) बताया गया है। यह कार्रवाई एसआई कंचन कुमार सिंह तथा पीएसआई हृतिक कुमार ने पुलिस कर्मियों के सहयोग से की। आठ लीटर देसी चुलाई शराब साइकिल के केरियर पर बंधा झोला में रखे पॉलीथिन से बरामद किया गया। मधेपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर विश्वजीत कुमार ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार आरोपी दर्जिया गांव के झाड़ी मुखिया को शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...