Madhubani News: शराब के साथ चालक गिरफ्तार
मधुबनी, अक्टूबर 3 -- Madhubani News: हरलाखी। एसएसबी कैंप के जवान और डायल 112 की हरलाखी थाना की पुलिस ने ई-रिक्शा की सीट के नीचे से 150 बोतल शराब के साथ चालक को भी गिरफ्तार कर लिया। जिसकी पहचान बासोपट्टी थाना क्षेत्र के बीरपुर गांव निवासी राज महतो के रूप में हुई है। एसएसबी ने जब्त शराब व वाहन के साथ चालक को अग्रिम कार्रवाई के लिए हरलाखी थाना की पुलिस को सुपुर्द कर दिया। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रंजीत कुमार ने बताया आरोपित चालक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.