Madhubani News: व्यवस्था परिवर्तन जन सुराज का लक्ष्य
मधुबनी, नवम्बर 2 -- Madhubani News: मधुबनी । जनभागीदारी, पारदर्शी व्यवस्था और जनकल्याण को राजनीति का आधार बनाकर बिहार के नवनिर्माण की दिशा में काम करना जन सुराज का मूल संकल्प है। पार्टी का मानना है कि व्यवस्था परिवर्तन केवल राजनीतिक सत्ता बदलने से नहीं, बल्कि आम लोगों की सक्रिय भागीदारी से संभव है। सोमवार को प्रशांत किशोर के जन्मदिन पर खादी भंडार में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने यह बात कही । मौके पर जिला अध्यक्ष अनिल मिश्रा, इंद्रशेखर झा, महामंत्री समशुल हक खान, हरि भूषण मिश्रा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संयोजन जिला मीडिया प्रभारी राजेश मोहन झा ने किया। इस दौरान नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रशांत किशोर के स्वस्थ जीवन, ऊर्जा और दीर्घायु की कामना की। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: जनसुराज अपने समर्थित उम्मीदवार खड़े कर मजबूती से लड़ेंगे पंचायत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.