Madhubani News: वेटिंग हॉल से लेकर सीढ़ियों तक लगा कार्टन का ढेर
मधुबनी, अगस्त 24 -- Madhubani News: झंझारपुर, निसं। अनुमंडलीय अस्पताल झंझारपुर में स्वास्थ्य सेवाओं का हाल बेहाल है। अस्पताल परिसर में दूर-दराज के गांवों से इलाज कराने आने वाले मरीजों को बुनियादी सुविधाएं भी नसीब नहीं हो पा रही हैं। सोमवार को ओपीडी में बड़ी संख्या में मरीज इलाज कराने पहुंचे, लेकिन बैठने के लिए बने वेटिंग हॉल से लेकर सीढ़ियों और कमरों के पैसेज तक मेडिसिन व मेडिकल स्टोर के कार्टन बिखरे पड़े थे। बैठने की जगह न मिलने के कारण मरीज घंटों खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करने को विवश दिखे। सोमवार को अनुमंडलीय अस्पताल के ओपीडी में दोपहर 12 बजे तक करीब 150 मरीज अपना पंजीकरण करा चुके थे। मरीजों की भारी भीड़ के बावजूद अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही के कारण वेटिंग हॉल का उपयोग दवाओं के गोदाम के रूप में किया जा रहा था। ओपीडी के सामान्य चिकि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.