मधुबनी, जुलाई 8 -- Madhubani News: फुलपरास। थाना में दर्ज विवाहिता महिला अपहरण कांड के एक अप्राथमिक अभियुक्त को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष विक्रम आचार्य ने बताया कि थाना क्षेत्र के पैंता गांव निवासी सत्यम कुमार झा पर पैंता गांव निवासी जय प्रकाश मंडल की पत्नी के अपहरण का आरोप है। मामले की अनुसंधानकर्ता प्रपुअनि कीर्ति कुमारी ने तकनीकी अनुसंधान एवं अन्य आवश्यक कार्रवाई के बाद दिल्ली में छापेमारी कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में झंझारपुर जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस मामले की आगे भी गहन जांच कर रही है तथा कांड से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। यह भी पढ़ें- Sasaram News: घर से भागी किशोरी जह...