मधुबनी, अक्टूबर 23 -- Madhubani News: झंझारपुर। रुद्रपुर थाना क्षेत्र के हरणा गांव में बुधवार की देर शाम जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इस घटना में एक महिला सहित कुल चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए तुरंत अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। घायलों की पहचान हरणा गांव निवासी 50 वर्षीय अफसरी वेगम, 30 वर्षीय नजदा खातुन, 22 वर्षीय बॉबी तथा 19 वर्षीय तसलुम प्रवीण के रूप में की गई है। मिली जानकारी के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच पहले से ही जमीन को लेकर तनातनी चल रही थी, जो बुधवार की शाम हिंसक झड़प में बदल गई। यह भी पढ़ें- Madhubani News: मारपीट में पति-पत्नी समेत तीन जख्मी घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है तथा घायलों के बयान के अनुसार आग...