मधुबनी, जुलाई 25 -- Madhubani News: मधुबनी । नीट पेपर लीक मामले में केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर छात्रों के प्रदर्शन को देखते हुए शनिवार को शहर में एसएसपी योगेंद्र कुमार के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया। ग्रामीण एसपी शिवम धाकड़, सदर एसडीपीओ वन अमित कुमार, नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मनोज कुमार फ्लैग मार्च में शामिल थे। नगर थाना से मार्च की शुरुआत हुई। प्रधान डाकघर रोड होते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक रेलवे स्टेशन पहुंचे। प्लेटफार्म पर सुरक्षा का जायजा लिया। मार्च में शामिल अधिकारी शहर के विभिन्न सड़कों से होते हुए वापस कलेक्ट्रेट पहुंचे। विरोध प्रदर्शन को लेकर समाहरणालय एवं रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा का चाक चौबंद व्यवस्था की गई है। संवेदनशील स्थलों पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। किसी भी ...