Madhubani News: विभाग ने शुरू किया नाइट ब्लड सर्वे
मधुबनी, नवम्बर 10 -- Madhubani News: मधुबनी। विशेष अभियान 9 नवंबर से 21 नवंबर तक चलेगा। इसके तहत रात के समय लोगों का रक्त नमूना लेकर फाइलेरिया संक्रमण की जांच की जाएगी। मधुबनी शहरी क्षेत्र के तीन वार्डों को सर्वे के लिए चिह्नित किया गया है। इसमें गोवा पोखर वार्ड संख्या 31, बड़ी बाजार वार्ड संख्या 13 तथा पिलख्वार पश्चिम वार्ड संख्या 7 शामिल हैं। 9 नवंबर को गोवा पोखर में अभियान की शुरूआत की गयी। वहीं, रहिका प्रखंड के बलिया बेलम, पोखरौनी और सतलखा गांव में प्री-टास गतिविधियों की भी शुरुआत हो गई है। संबंधित पंचायतों के मुखिया ने कार्यक्रम का उद्घाटन कर रात्रि रक्त पट संग्रह कार्य शुरू कराया। फाइलेरिया एक गंभीर परजीवी जनित बीमारी है, जो संक्रमित मच्छरों के काटने से फैलती है। इसके परजीवी सामान्यतः रात के समय रक्त में अधिक सक्रिय रहते हैं, इसलिए ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.