मधुबनी, नवम्बर 10 -- Madhubani News: बिस्फी, निप्र। सिमरी के सोनमाटोल निवासी विकास यादव की हत्या के मुख्य आरोपित मनीष कुमार को पतौना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मनीष कुमार की गिरफ्तारी उसके ससुराल राजनगर थाना क्षेत्र के सिराही गांव से की गयी है। वह विकास यादव की नृशंस हत्या करके अपने ससुराल भाग गया था। वहीं दूसरी तरफ मृतक के बड़े भाई विष्णु देव यादव के आवेदन पर मनीष कुमार, मनीष के पिता,पत्नी समेत छह के खिलाफ पतौना थाना में केस दर्ज किया गया है। घटना के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला सामने आ रहा है । बताया जाता है विकास यादव को खिला-पिला कर धारदार हथियार से हत्या कर दी गयी। यह भी पढ़ें- Madhubani News: युवक की हत्या के विरोध में तीन घंटे सड़क जाम तथा शव को बोरे में रख कर जफरा पंचायत भवन के निकट फेंक दिया गया था। थानाध्यक्ष पतौना अनुराग कुमार ने ...