Madhubani News: विकास की धीमी रफ्तार पर भड़के पार्षद, नगर परिषद की बैठक में हंगामा
मधुबनी, जुलाई 29 -- Madhubani News: झंझारपुर।। झंझारपुर नगर परिषद की सामान्य बैठक बुधवार को मुख्य पार्षद बबीता शर्मा की अध्यक्षता में परिषद सभागार में संपन्न हुई। हालांकि, यह बैठक विकास कार्यों के ठप पड़े होने को लेकर पार्षदों के तीखे तेवरों और भारी हंगामे की भेंट चढ़ गई। उपमुख्य पार्षद साविया परवीन सहित अधिकांश वार्ड पार्षदों ने अपने-अपने क्षेत्रों में विकास कार्य ठप होने पर गहरी नाराजगी व्यक्त की। बैठक का शुभारंभ पूर्व वार्ड पार्षद सह राजद नेता स्वर्गीय गणेश साह को श्रद्धांजलि देने के साथ हुआ। इसके तुरंत बाद सदन का पारा चढ़ गया। पार्षदों ने सड़क, नाला, पेयजल और प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी मूलभूत सुविधाओं में प्रगति न होने पर कार्यपालक पदाधिकारी को कटघरे में खड़ा किया। जनप्रतिनिधियों का तर्क था कि आगामी चुनावी वर्ष निकट है और जनता उनसे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.