मधुबनी, सितम्बर 22 -- Madhubani News: पंडौल। पंडौल थाना क्षेत्र के सरसोपाही गांव में पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर चार फरार वारंटियों के घर इश्तेहार चिपकाया। पुलिस के अनुसार, पूर्व से दर्ज एक मामले में वारंट जारी होने के बावजूद आरोपित लगातार फरार चल रहे हैं। जिन वारंटियों के घर इश्तेहार चिपकाया गया, उनमें मदन महतो की पत्नी संजुला देवी, ध्यानी महतो की पत्नी सुनीता देवी, धियानी महतो की पुत्री काजल देवी तथा स्वर्गीय लक्ष्मण महतो के पुत्र ध्यानी महतो शामिल हैं। थानाध्यक्ष शिल्पी कुमारी ने बताया कि चारों आरोपियों के वारंट था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...