मधुबनी, अक्टूबर 25 -- Madhubani News: खजौली, निज प्रतिनिधि। प्रखंड कृषि कार्यालय के सभागार में रविवार को वासंतिक रबी महाभियान 2026 के तहत प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। प्रखंड आत्मा अध्यक्ष राजदेव पासवान की अध्यक्षता में आयोजित शिविर का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख कुमारी उषा, प्रखंड कृषि पदाधिकारी यासमीन बानो, वरीय कृषि वैज्ञानिक मंगला नंद झा, प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष विनोद पांडेय, विधायक प्रतिनिधि शंभू नाथ ठाकुर सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।शिविर में किसानों को रबी फसलों की उन्नत खेती, कृषि यंत्रीकरण और जैविक खाद के उपयोग की जानकारी दी गई। वरीय कृषि वैज्ञानिक मंगला नंद झा ने सरसों, मसूर और गेहूं की बेहतर पैदावार के लिए वैज्ञानिक तरीके अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मिट्टी की उर्वरा शक्ति बनाए रखने के लिए ...