मधुबनी, जुलाई 21 -- Madhubani News: बेनीपट्टी,निज प्रतिनिधि। एम एस सी 2 उच्च विद्यालय,लोहा के एक कमरे से अज्ञात चोरो एवं असमाजिक तत्वों द्वारा 90 इंच की स्मार्ट टीवी एंव यूपीएस की चोरी कर ली गई। चोरी की आभास होते ही विद्यालय प्रहरी के शोर मचाने पर चोर टीवी को परिसर में ही छोडकर यूपीएस अपने साथ लेकर भागने में सफल रहा। घटना सोमवार की रात की है। इस संबन्ध में विद्यालय के प्रभारी प्रधानध्यापक मिथिलेश कुमार झा ने अरेर थाना को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। उन्होने लिखा है कि रात्रि करीब 11.45 में कुछ अज्ञात असामाजिक तत्व विद्यालय के पूर्व दिशा में स्थित प्लस टू भवन जो अनुमंडल स्तरीय मॉडल विद्यालय के लिए चयनित हुआ है,उस भवन में पहले से कमरा संख्या 3 एवं 4 में 90 इंच का स्मार्ट टीवी लगा हुआ है। कमरा संख्या 4 से स्मार्ट टीवी एवं यूपीएस चोरी क...