मधुबनी, नवम्बर 19 -- Madhubani News: मधुबनी। लोहट चीनी मिल की जमीन के हस्तांतरण को लेकर चल रही राजनीतिक बयानबाजी के बीच मधुबनी विधायक माधव आनंद ने कहा कि लोहट में नई चीनी मिल की स्थापना उनका संकल्प है। गुरुवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि जमीन का हस्तांतरण वर्ष 2023-24 में ही जेके सीमेंट को हो चुका था, जबकि वे 2025 में विधायक बने थे। उन्होंने बताया कि 24 अगस्त को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और 15 सितंबर को गन्ना उद्योग मंत्री संजय पासवान से मिलकर लोहट में नई चीनी मिल की स्थापना के लिए प्रतिवेदन सौंपा था। सरकार ने सकरी और रैयाम चीनी मिल चालू होने के बाद लोहट में नई मिल की संभावना पर विचार करने का आश्वासन दिया है। सकरी और रैयाम मिल को चालू कराने के लिए भी उन्होंने लगातार प्रयास किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...