मधुबनी, अक्टूबर 18 -- Madhubani News: मधेपुर, निसं। मधेपुर प्रखंड के कुरसों गांव निवासी वयोवृद्ध समाजसेवी महिला नुनू दाई देवी(90) का निधन हो गया। वो लोक जनशक्ति पार्टी(राम विलास) के किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष सह संगठन सचिव चौधरी कौशल किशोर सिंह उर्फ गुड्डू सिंह की माता थीं। वे अपने पीछे तीन पुत्र चंद्र किशोर चौधरी, नवल किशोर चौधरी उर्फ टुनटुन सिंह तथा चौधरी कौशल किशोर सिंह सहित भरापूरा परिवार छोड़ गई हैं। समाजसेवी व धर्मपरायण महिला नुनू दाई देवी का अंतिम संस्कार कुरसों गांव में ही किया गया। मुखाग्नि ज्येष्ठ पुत्र चंद्र किशोर चौधरी ने दी। निधन पर मुखिया बैद्यनाथ साहु, पैक्स चेयरमैन भास्कर कुमार, राम किशोर चौधरी उर्फ़ पप्पू सिंह, सचिदानंद सिंह ने शोक व्यक्त किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...