मधुबनी, अक्टूबर 15 -- Madhubani News: झंझारपुर, निज संवाददाता। झंझारपुर में स्वच्छ ईंधन के विस्तार और सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (सीजीडी) नेटवर्क को रफ्तार देने के लिए भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) ने बड़ी पहल की है। बीपीसीएल ने झंझारपुर नगर परिषद क्षेत्रों में पाइपलाइन के जरिए प्राकृतिक गैस (पीएनजी) आपूर्ति ढांचा तैयार करने के लिए जमीन के आवंटन को लेकर मधुबनी के जिलाधिकारी को पत्र लिखा है। बीपीसीएल बिहार-1 गैस के टेरिटरी मैनेजर नीलेश नागवाड़े ने जारी पत्र में कहा है कि भारत सरकार के स्वच्छ ऊर्जा विस्तार के लक्ष्यों के तहत मधुबनी जिले के शहरी और ग्रामीण इलाकों में घरेलू एवं व्यावसायिक उपभोक्ताओं को पीएनजी कनेक्शन दिए जाने की योजना है। यह भी पढ़ें- पेट्रोल के बाद अब गैस में भी होगी मिलावट? 5% हाइड्रोजन मिलाने का ड्रॉफ्ट तैयार; ...