मधुबनी, नवम्बर 19 -- Madhubani News: झंझारपुर। अनुमंडल क्षेत्र में अलग-अलग मामलों में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक महिला और एक युवक को गिरफ्तार किया है। वहीं, मारपीट और लूट के मामले में एक विधि विरुद्ध बालिका को भी निरुद्ध किया गया है। अररिया संग्राम थाना पुलिस ने अभियुक्त रेणु देवी (55) को गिरफ्तार किया है। वह हरि किसुन ताती की पत्नी है। इसी मामले में एक विधि विरुद्ध बालिका को भी निरुद्ध कर किशोर न्याय परिषद में प्रस्तुत किया गया। थानाध्यक्ष अर्पण कुमार ने बताया कि इस मामले में 18 अगस्त 2026 को प्राथमिकी दर्ज की गई थी। आरोपों में मारपीट, गंभीर चोट पहुंचाने, हत्या के प्रयास, लूट, धमकी और अन्य आपराधिक गतिविधियां शामिल हैं। महिला को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। दूसरी ओर, भैरवस्थान थाना क्षेत्र के हटाढ रुपौली चौक पर शराब के नशे में हंगाम...