Madhubani News: लूटपाट मामले में तीन शातिर गिरफ्तार
मधुबनी, अक्टूबर 5 -- Madhubani News: झंझारपुर,निज प्रतिनिधि। विदेश्वर स्थान चौक के समीप पिस्तौल दिखाकर यात्री से लूटपाट के मामले में भैरवस्थान पुलिस ने संगठित गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। वहीं, घटना के समय भीड़ के हत्थे चढ़े एक नाबालिग आरोपी को रविवार को किशोर न्यायालय भेजा जा चुका है। मामले में अब तक तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भैरवस्थान थाना क्षेत्र के खड़रख गांव निवासी स्व. बिरजू चौपाल के पुत्र सुजीत चौपाल और दरभंगा जिले के मनीगाछी थाना क्षेत्र के जोतका गांव निवासी रामलाल चौपाल के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों की गिरफ्तारी पीड़ित ललन चौपाल के एक निकट संबंधी के खड़रख स्थित घर से की है। थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार तिवारी ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.