मधुबनी, अगस्त 16 -- Madhubani News: जयनगर। सावन की तीसरी सोमवारी को कपिलेश्वर नाथ महादेव के जलाभिषेक को रविवार की अहली सुबह से देर रात तक जयनगर कमला बैरेज घाट पर श्रद्धालु महिला पुरुष कांवरियों की भीड़ उमड़ती रही। लगभग एक लाख कांवरियों ने कमला नदी में स्नान व जल भर कर कपिलेश्वर स्थान को प्रस्थान किया। बोलबम के नारों से गूंजता रहा जयनगर का चप्पा चप्पा। शनिवार की शाम से ही कांवरियों के जयनगर पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। श्रद्धालु कांवरियों के सेवार्थ विभिन्न संस्थाओं द्वारा चौक चौराहों पर पंडाल लगा कर लंगर, चाय, पानी, नाश्ता व मेडिकल सुविधा के अलावे मनोरंजन को जागरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: शिवद्वार धाम में जलाभिषेक को उमड़ा आस्था का महासैलाब बोलबम सेवा समिति द्वारा श्रावणी महोत्सव पर कमला बैरेज घाट पर्ण कुटी मंद...