मधुबनी, अक्टूबर 18 -- Madhubani News: मधुबनी,विधि संवाददाता। शहर के लहेरियागंज व पंडौल के सरिसवपाही में अवैध विदेशी शराब की फैक्ट्री चल रहा था। उत्पाद पुलिस की कार्रवाई में फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ। तीन शराब माफिया गिरफ्तार किए गए। शनिवार को पुलिस ने दोनों जगहों पर संचालित अवैध फैक्ट्री को ध्वस्त कर दिया। हजारों की संख्या में खाली शराब की बोतलें, ढक्कन, विभिन्न विदेशी शराब कंपनियों की हजारों होलोग्राम जब्त की गई है। फैक्ट्री में तैयार की गई विदेशी शराब के साथ नकली शराब को असली जैसा दिखाने वाला कलर, लिक्विड आदि बरामद किया गया है। उत्पाद अधीक्षक विजयकांत ठाकुर के निर्देश पर बीती रात शुरू की गई कार्रवाई शनिवार दोपहर तक जारी रही। उत्पाद अधीक्षक के अनुसार रहिका थाना क्षेत्र के लहेरियागंज में कार्रवाई के दौरान अनिल कुमार साह, हरेराम साह एवं दिन...