मधुबनी, अगस्त 2 -- Madhubani News: लदनियां,निज संवाददाता। थाना क्षेत्र की बेलाही पंचायत के मनहरवा गांव में बीते शनिवार की देर रात पुलिस ने एक लड़की का अधजला शव बरामद किया है। शव रामशोभित सिंह की अविवाहित लड़की की बताई गई है। इसे कुछ लोग रात के अंधेरे में बधार में नदी के किनारे जला रहे थे। किसी ने पुलिस को मोबाइल पर मामले की जानकारी दी।

घटनास्थल पर पुलिस की कार्रवाई थानाध्यक्ष मुकुल रंजन कुमार सिंह ने सदलबल घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों से पूछताछ की और वहां पहुंचे जहां शव जलाया जा रहा था। दाह कार्य में लगे लोग पुलिस के आने की आहट मिलते ही भाग निकले। पुलिस ने जलती आग से शव को निकला। शव आधा जल चुका था। मौके पर मधुबनी से पहुंची एफएसएल की टीम के कर्मी भी मौजूद थे। शव को पोस्टमार्टम में मधुबनी भेज दिया गया है।

घटनाक्रम और परिवार की प्रतिक्रिया लो...