मधुबनी, जुलाई 14 -- Madhubani News: लदनियां। स्थानीय मुख्य बाजार स्थित किसान मेडिकल हॉल पर ड्रग विभाग व पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने मंगलवार को छापेमारी की बड़ी कार्रवाई की। ड्रग इंस्पेक्टर खुर्शीद आलम के नेतृत्व में की गई इस छापेमारी में भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली दवाएं व करीब 10 लाख रुपये की नगदी बरामद हुई है। इस कार्रवाई से इलाके के बिना लाइसेंस वाले दवा दुकानदारों में हड़कंप मच गया है।

छापेमारी की जानकारी ड्रग इंस्पेक्टर,थाना के एएसआई राजीव कुमार व एसएसबी की टीम ने संयुक्त रूप से यह छापेमारी की। टीम ने उक्त दुकान व उसके गोदाम में घंटों सघन तलाशी अभियान चलाया। गोदाम से भारी मात्रा में अवैध कफ सिरप, कोडीन युक्त दवाएं व नशे के लिए इस्तेमाल होने वाली सुई बरामद किए गए। छापेमारी के दौरान लगभग 10 लाख रुपये मूल्य की भारतीय व नेपाली ...