मधुबनी, जुलाई 12 -- Madhubani News: मधुबनी, निज संवाददाता। कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमिटी मधुबनी (पूर्वी) ने दो प्रखंड अध्यक्षों का मनोनयन किया है। जिलाध्यक्ष नलिनी रंजन झा ने मुरारी ठाकुर को लखनौर और शिवचंद्र यादव को राजनगर प्रखंड कांग्रेस कमिटी का अध्यक्ष नियुक्त किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि दोनों नवनियुक्त अध्यक्ष संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के साथ कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएंगे। मौके पर उपमहापौर अमानुल्लाह खान, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज मिश्रा, चंद्रकांत झा, दिनेश ठाकुर, सुजीत कुमार, निधि झा, टेकनाथ पाठक, विनय झा और भोगेंद्र कुमार सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...