मधुबनी, अगस्त 13 -- Madhubani News: खजौली। राशन कार्ड निर्गमन एवं संशोधन से संबंधित लंबित आवेदनों के निष्पादन में तेजी लाने के लिए सदर अनुमंडल प्रशासन ने विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया है। अनुमंडल पदाधिकारी सह अनुमंडल दंडाधिकारी, सदर मधुबनी द्वारा जारी कार्यालय आदेश में कहा गया है कि मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक तथा डीएम के निर्देश के आलोक में 15 अगस्त तक निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत कार्य पूरा किया जाना है। आदेश के अनुसार सदर अनुमंडल के सभी प्रखंडों में ऑफलाइन मोड में प्राप्त राशन कार्ड संबंधी आवेदनों को संबंधित पोर्टल पर ऑनलाइन अपलोड करना अनिवार्य है। इसके लिए पंचायत कार्यपालक सहायकों एवं आपूर्ति कार्यपालक सहायकों की प्रतिनियुक्ति की गई है। सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों को पंचायत कार्यपालक सहायकों की सूच...