Madhubani News: राम-जानकी मंदिर परिसर में हुई शिवलिंग की प्राण-प्रतिष्ठा
मधुबनी, अगस्त 4 -- Madhubani News: फुलपरास। नगर पंचायत फुलपरास के वार्ड संख्या 6 स्थित राम-जानकी मंदिर परिसर में तीन दिनों से चल रहे वैदिक पूजा-अनुष्ठान के साथ ही भगवान भोलेनाथ के शिवलिंग की प्राण-प्रतिष्ठा विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई। सावन के पहली सोमवार पर आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान शिव का जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना की। शिवलिंग स्थापना का अनुष्ठान विद्वान आचार्यों एवं पंडितों के निर्देशन में वैदिक रीति के अनुसार हुआ। प्राण-प्रतिष्ठा के दौरान मंदिर परिसर में शंखध्वनि, घंटियों की गूंज और हर-हर महादेव की जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ से क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। यह भी पढ़ें- Orai News: पार्थिव शिवलिंग निर्माण कर कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.