मधुबनी, अगस्त 31 -- Madhubani News: हरलाखी। करुणा गांव के परिक्रमा स्थल पर हरिहर बाबा कुटी राम जानकी मंदिर परिसर स्थित पवित्र रामसागर तालाब में जबरन हथियार के बल मछली मारकर लूटने व दूषित करने का मामला सामने आया है, जिसको लेकर हरलाखी थाने में महंथ सुखदेव दास के द्वारा पांच नामजद सहित 15 से 20 अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जानकारी देते हुए महंथ ने बताया कि 18 अगस्त को हम भगवान की आरती कर रहे थे। तालाब में जहर डाला गया और उसी समय गांव के ही सरोज मंडल, अख्तर मंसूर, कलाम मंसूर, मो. इस्माइल और मो. जावेद समेत 15 से 20 की संख्या में लोग जबरन भाला बरछी सहित हथियार के साथ तालाब में प्रवेश कर मछली मारने लगा। जिसका हमने विरोध भी किया, लेकिन किसी ने मेरी बात नहीं सुनी और तालाब से बड़ी बड़ी मछलियां मार लिया गया। महंत ने कहा 23 अगस्...