मधुबनी, नवम्बर 29 -- Madhubani News: हरलाखी,एक संवाददाता। बिटुहर गांव में आयोजित सात दिवसीय श्री राम कथा महोत्सव का शुक्रवार को भक्तिमय वातावरण में भव्य रूप से समापन हो गया। आयोजन समिति ने मिथिला के सनेश संग कथा वाचिका को भावभीनी विदाई दी। विदाई के क्षण गांव की महिलाएं व बेटियां भावुक हो गई। कथावाचिका ऋचा मिश्रा ने सुन्दरकांड एवं रामराज्याभिषेक का वर्णन प्रस्तुत किया। उनके कथन से श्रोता भक्ति में लीन दिखे और पूरा पंडाल 'जय श्रीराम' के उद्घोष से गूंज उठा। कथा के दौरान ऋचा मिश्रा ने सुन्दरकांड के माध्यम से हनुमान जी की भक्ति, निष्ठा और सेवा भाव को जीवन में उतारने का संदेश दिया। रामराज्याभिषेक प्रसंग में उन्होंने कहा कि श्रीराम का राज्य केवल सत्ता नहीं, बल्कि सत्य, न्याय, करुणा और लोककल्याण का प्रतीक है। उन्होंने यह भी कहा कि आज के युग में र...