Madhubani News: राजद संगठन के पुनर्गठन की तैयारी तेज, बूथ से प्रखंड तक नए सिरे से बनेगी कमेटी
मधुबनी, अगस्त 11 -- Madhubani News: बासोपट्टी। प्रखंड क्षेत्र के महथौर स्थित राजद पार्टी कार्यालय परिसर में मंगलवार को पूर्व प्रखंड अध्यक्ष रामविलास यादव की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता बैठक का नेतृत्व पूर्व खजौली विधानसभा क्षेत्र के राजद प्रत्याशी ब्रज किशोर यादव ने किया। इसमें संगठन को मजबूत और प्रभावी बनाने के लिए पुनर्गठन की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में बताया गया कि पार्टी की समीक्षा के बाद बासोपट्टी प्रखंड की पुरानी संगठनात्मक इकाइयों को भंग कर नए सिरे से कमेटियों के गठन की प्रक्रिया शुरू की गई है। पुनर्गठन में जमीनी स्तर पर सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देते हुए बूथ, पंचायत, प्रखंड, जिला सहित विभिन्न संगठनात्मक स्तरों पर नई जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.