Madhubani News: रजिस्ट्री का काम प्रभावित, नौवें दिन भी कातिब रहे काम से अलग
मधुबनी, अगस्त 26 -- Madhubani News: झंझारपुर,निज प्रतिनिधि। सरकार की नई पेपरलेस निबंधन व्यवस्था, ओटीपी और ई-केवाईसी की अनिवार्यता के विरोध में बिहार दस्तावेज नवीस संघ की झंझारपुर शाखा के कातिबों का असहयोग आंदोलन मंगलवार को नौवें दिन भी जारी रहा। कातिबों के काम से अलग रहने के कारण निबंधन कार्यालय में वीरानी छाई रही। पेपरलेस व्यवस्था के कारण भी रजिस्ट्री कराने पहुंचने वाले लोगों की संख्या काफी कम हो गई है। कातिबों के अनुसार पहले प्रतिदिन करीब 30 से 35 दस्तावेजों का निबंधन होता था, जो अब घटकर एक-दो पर पहुंच गया है। ओटीपी और नेटवर्क की समस्या के कारण निबंधन प्रक्रिया में परेशानी हो रही है। कातिबों ने सेवा प्रदाता के रूप में मान्यता देने और अनुज्ञप्ति जारी करने की मांग की है। मंगलवार को आंदोलन में संघ के सचिव सुरेंद्र मोहन दास, अध्यक्ष बौएलाल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.