मधुबनी, अगस्त 31 -- Madhubani News: मधुबनी,प्रधान संवाददाता। जिले में विकास योजनाओं के लिए आवश्यक जमीन की उपलब्धता में अब अनावश्यक देरी पर कार्रवाई की जाएगी। जमीन के चिह्नीकरण से लेकर सत्यापन, अभिलेखीय जांच और एनओसी जारी करने तक की प्रक्रिया निर्धारित समय सीमा में पूरी करनी होगी। भूमि की कमी के कारण किसी भी विकासात्मक अथवा निर्माण कार्य में बाधा नहीं आनी चाहिए। सोमवार को समाहरणालय सभाकक्ष में भूमि की आवश्यकता एवं उपलब्धता की विभागवार समीक्षा करते हुए डीएम आनंद शर्मा ने अधिकारियों को यह निर्देश दिया। डीएम ने मधुबनी फर्स्ट पोर्टल पर दर्ज भूमि की आवश्यकता संबंधी रिपोर्ट की अंचलवार समीक्षा की। उन्होंने विभिन्न विभागों से विकास योजनाओं के लिए आवश्यक भूखंडों की संख्या, रकबा, आयाम, वर्तमान स्थिति और भूमि उपलब्धता की प्रगति की जानकारी ली। इस दौरा...