मधुबनी, जुलाई 26 -- Madhubani News: मधुबनी, निज संवाददाता। राज्य सरकार के निर्देशानुसार प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को आयोजित होने वाले पंचायत विकास दिवस के तहत जिले की सभी 386 पंचायतों में पंचायत सरकार भवन एवं पंचायत भवनों में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पंचायतों में संचालित विकास योजनाओं की समीक्षा, जनसहभागिता बढ़ाना तथा स्थानीय समस्याओं के समाधान की दिशा में सामूहिक पहल करना रहा। जिलेभर में आयोजित कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर पंचायत के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। कार्यक्रम के दौरान ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन, आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन, राशन कार्ड से संबंधित मामलों, पंचायत में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति तथा अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं...