मधुबनी, अगस्त 25 -- Madhubani News: बिस्फी। प्राथमिक विद्यालय नरसाम मुसहरी टोल में बाल संसद एवं यूको क्लब का गठन किया गया है। विद्यालय की एचएम विभा कुमारी की देखरेख में यूको क्लब के सदस्यों को ड्रेस, कैप, पहचान पत्र प्रदान किया गया। प्रमिला कुमारी को यूको क्लब का नोडल शिक्षिका बनाया गया है। क्लब के सदस्यों को पर्यावरण की रक्षा, नशा पान के दुष्प्रभाव, जल संरक्षण, साफ-सफाई की महत्ता के बारे में प्रशिक्षित एवं जागरूक किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...