मधुबनी, अक्टूबर 14 -- युवा उत्सव में होंगी विभिन्न प्रतियोगिताएं Madhubani News: मधुबनी,निज संवाददाता। जिले के युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए 28 अक्टूबर को जिला स्तरीय युवा उत्सव-2026 का आयोजन किया जाएगा। जिला प्रशासन और कला संस्कृति विभाग के संयुक्त तत्वावधान में होने वाले इस उत्सव में लोकनृत्य, लोकगीत, नुक्कड़ नाटक, चित्रकला और कविता लेखन प्रतियोगिताएं आयोजित होगी। इसके माध्यम से युवाओं को अपनी कला प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा और लोक संस्कृति और रचनात्मकता को बढ़ावा मिलेगा। दो स्थानों पर प्रतियोगिताएं: युवा उत्सव का आयोजन दो स्थानों पर किया जाएगा। नगर भवन, मधुबनी में सुबह 10 बजे से उद्घाटन समारोह के साथ समूह लोकनृत्य, समूह लोकगीत और नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। वहीं, आम्रपाली कला प्रशिक्षण केंद्र, मधुबनी में चित्...