मधुबनी, नवम्बर 9 -- Madhubani News: बिस्फी , निज प्रतिनिधि। पतौना थाना क्षेत्र के जफरा गांव में युवक विकास यादव (24) की हत्या के विरोध में सोमवार को परिजनों और ग्रामीणों ने सिमरी बाजार की मुख्य सड़क जाम कर दी। सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन किए जाने से करीब तीन घंटे तक यातायात बाधित रहा। आक्रोशित लोग हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी और सख्त सजा देने की मांग पर अड़े थे। विकास सिमरी पंचायत के सोनमाटोल गांव का निवासी था। उसका शव रविवार को जफरा गांव में पंचायत सरकार भवन के पीछे झाड़ी से बरामद किया गया था। शव प्लास्टिक की बोरी में बंद था और उसके सिर तथा चेहरे पर धारदार हथियार से वार के गंभीर निशान थे सूचना पर बिस्फी थानाध्यक्ष अविनाश कुमार, पतौना थानाध्यक्ष अनुराग कुमार और औंसी ओपी प्रभारी आदित्य कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। बाद में डीएसपी अमित ...