मधुबनी, अगस्त 25 -- Madhubani News: मधुबनी। पैगम्बर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन मिलाद-उन-नबी के अवसर पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर मंगलवार शाम मधुबनी नगर थाना में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता उप समाहर्ता भूमि सुधार उपेन्द्र ठाकुर एवं सदर डीएसपी आलोक कुमार ने की। बैठक में नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मनोज कुमार, अपर थानाध्यक्ष विनय कुमार, डिप्टी मेयर अमानुल्लाह खान सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। बैठक में आगामी मिलाद-उन-नबी के जुलूस के रूट पर विस्तार से चर्चा की गई। डीसीएलआर श्री ठाकुर ने बताया कि जुलूस के दौरान डीजे पर रोक रहेगी। निर्धारित रूट का पालन नहीं होने पर कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- Madhubani News: जुलूस ए मोहम्मदी में शामिल होने की अपील डीएसपी ने कहा कि सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की भड़...