मधुबनी, अक्टूबर 22 -- Madhubani News: पंडौल,एक संवाददाता। पंडौल थाना क्षेत्र के भगवातीपुर के समीप शुक्रवार को बाइक सवार बदमाशों द्वारा एक महिला से मोबाइल व पर्स छीनकर भागने का प्रयास ग्रामीणों की सतर्कता से विफल हो गया। ग्रामीणों ने पीछा कर दो आरोपियों को पकड़ लिया, जबकि उनका एक साथी फरार होने में सफल रहा। पकड़े गए दोनों आरोपियों को ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी के अनुसार मधुबनी शहर निवासी ललिता देवी अपने पति मुकेश कुमार ठाकुर एवं बच्चों के साथ झंझारपुर की ओर से भगवातीपुर होते हुए बाइक से मधुबनी लौट रही थीं। इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन युवकों ने उनका पीछा किया और सुनसान स्थान पर महिला का पर्स एवं मोबाइल छीनकर भागने लगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...