Madhubani News: मोबाइल चुरा खाते से उड़ाये 2.43 लाख
मधुबनी, सितम्बर 16 -- Madhubani News: मधुबनी,विसं। साइबर फ्रॉड ने मोबाइल चुराकर धारक के खाता से 2.43 लाख से अधिक रुपए आवे तरीके से निकासी कर लिया। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया एवं भारतीय स्टेट बैंक खाते से रुपए निकासी की गई है। घटना को लेकर दिलीप कुमार ने मधुबनी साइबर थाना में एफआईआर के लिए आवेदन दिया है। खुटौना थाना क्षेत्र के कुसमार गांव निवासी दिलीप कुमार ने बताया कि उनका मोबाइल बीते दो सितंबर को देवघर में चोरी हो गई। अगले दिन चोरी गई इनके मोबाइल का गलत इस्तेमाल कर उनके सेंट्रल बैंक के खाते से 2 लाख 29 हजार 260 रुपए निकासी कर लिया। जबकि स्टेट बैंक के खाते से 14 हजार 27 रूपए अवैध रूप से निकाल लिया। रुपए अलग-अलग ट्रांजेक्शन में निकला गया है। तत्काल इसकी सूचना संबंधित बैंक को दी और खाता फ्रिज कराया। साइबर सेल में भी ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.