मधुबनी, जुलाई 20 -- Madhubani News: झंझारपुर,निज प्रतिनिधि। अररिया संग्राम स्थित उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को नवगठित विद्यालय प्रबंध समिति के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष बैजू कुमार झा ने की। उद्घाटन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी प्रवीण प्रभाकर, प्रधानाध्यापक डॉ. अमित कुमार पांडे, सेवानिवृत्त बैंक प्रबंधक संतोष कुमार झा एवं समिति सदस्य बुचिया देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।

शैक्षणिक उपलब्धियों की चर्चा समारोह में विद्यालय की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक उपलब्धियों की चर्चा करते हुए प्रधानाध्यापक डॉ.अमित कुमार पांडे ने बताया कि एक वर्ष के दौरान विद्यालय में अनुशासन, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, शत-प्रतिशत ड्रेस कोड, पुस्तकालय संस्कृति तथा विद्यार्थ...