मधुबनी, अक्टूबर 27 -- Madhubani News: मधेपुर, निज संवाददाता। मधेपुर प्रखंड के कमला नदी के किनारे फटकी कुटी-रजौर घाट पर माहभर तक चलने वाले कल्पवास मास मेला का शुभारंभ सोमवार को हुआ। मेला का उद्घाटन झंझारपुर के एसडीओ टोनी कुमारी, एसडीपीओ सुबोध कुमार सिन्हा, मधेपुर के सीओ नितीश कुमार, बीपीआरओ राजीव रंजन, थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर विश्वजीत कुमार, महंत रामप्रिया दास, संत विक्रम दास, प्रसाद पंचायत के पूर्व मुखिया चंद्रशेखर महतो उर्फ लाल महतो सहित अन्य लोगों ने संयुक्त रूप से हनुमंत ध्वज के ध्वजारोहण के बाद फीता काटकर किया। पूरे कार्तिक माह यानि एक माह तक यह कल्पवास मेला फटकी कुटी-रजौर घाट स्थित कमला नदी के कछार पर चलेगा। सिमरिया गंगा तट की तरह फटकी कुटी कमला नदी के घाट पर लगातार ग्यारहवें वर्ष हो रहे इस कल्पवास मासिक मेला को लेकर आसपास के गांवों के...