मधुबनी, अगस्त 14 -- Madhubani News: हरलाखी। करुणा पंचायत में तालाब पर घाट बनाने को लेकर मुखिया पति, पूर्व मुखिया व पंसस के बीच मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। एक पक्ष के बुधन के बयान पर में कहा गया है कि वे रामसागर पोखरा पर गए तो देखा कि घाट निर्माण में भिण्डे की मिट्टी काटकर पूर्व से बने घाट व शमशान को अवरुद्ध किया जा रहा है। विरोध करने पर मुखिया पति अजय राय, मनोज राय, बिल्टू राय, रामकुमार राय, अशोक राय व मो इस्माइल समेत अन्य लोगों पर उसके साथ मारपीट करने का आरोप है। दूसरे पक्ष के विनय के बयान पर पूर्व मुखिया मदनचंद्र झा, प्रशांत झा, नन्दलाल राय, सुशील शर्मा, बुधन व संतोष पर घाट निर्माण राेकने का आरोप है। अवरुद्ध करने की नीयत से मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। आरोपितों पर कार्य करने के बदले रंगदारी मांगने का भी आर...