Madhubani News: मिथिला हाट की डाली सज्जा ने रचा नया इतिहास
मधुबनी, अगस्त 17 -- Madhubani News: झंझारपुर निज प्रतिनिधि। मिथिला हाट में 12 दिनों तक फूलों की खुशबू, सुहाग की कामना और मिथिला की लोक आस्था एक साथ दिखाई दी। मधुश्रावणी पर्व के अवसर पर आयोजित डाली सज्जा प्रतियोगिता का समापन शनिवार देर शाम को हुआ। अंतिम दिन रघुनंदनपुर की चांदनी झा ने अपनी आकर्षक डाली सजाकर प्रतियोगिता में बाजी मारी। उनकी डाली को सर्वश्रेष्ठ घोषित कर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। बारह दिनों तक चली इस प्रतियोगिता में नवविवाहिताओं और सुहागिन महिलाओं ने फूल-पत्तियों, प्राकृतिक सामग्री और पूजन सामग्री से डाली सजाकर मिथिला की सदियों पुरानी परंपरा को नया रंग दिया। अंतिम दिन चांदनी झा के अलावा गायत्री झा, शीतल ठाकुर, स्मिता झा, प्रियंका कुमारी, शिवानी कुमारी, अंजली मश्रिा और गुड़िया कुमारी सहित अन्य प्रतिभागियों ने अपनी कल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.