मधुबनी, अगस्त 9 -- Madhubani News: रहिका। सौराठ - पोखरौनी धर्ममाला सड़क पर निर्माण कार्य दौरान शनिवार देर रात मिक्सर मशीन वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बारे में पुलिस ने बताया कि धर्मशाला सड़क निर्माण कार्य में मिक्सर मशीन जाने के क्रम में डायवर्सन क्षतिग्रस्त हो गई। जिसके कारण मिक्सर मशीन वाहन अनियंत्रित होकर गढ्ढे में गिर गयी। मिक्सर मशीन वाहन गिरने से चालक पानी में दबकर मौत हो गयी। मृतक चालक की पहचान मुजफ्फरपुर के औराई थाना निवासी शिव गिरि के पुत्र नरेश गिरी उम्र 28 वर्ष के रुप में हुई है। घटना शनिवार रात करीब दो बजे हुई। रात में दुर्घटना की जानकारी सड़क निर्माण कम्पनी के कर्मी को नहीं हुई। सुबह में लोगों ने मिक्सर मशीन वाहन गढ्ढे में पलटी हुई देखी। शव को वाहन से हटाकर लोगों ने निकाला।

स्थानीय लोगो...