मधुबनी, नवम्बर 7 -- Madhubani News: बाबूबरही। बिहार विधान परिषद प्रकाशन समिति अध्यक्ष सह भाकपा माले के एमएलसी शशि यादव के नेतृत्व में आठ सदस्यीय शिष्टमंडल शनिवार को बलिराजगढ़ गोलीकांड के पीड़ित परिजन से मिले। जहां परिजनों से घटना की जानकारी ली। फिर परिजनों को आश्वस्त किया कि उनके हक के लिए पहले कलेक्ट्रेट का घेराव करेगी। फिर अगले सत्र में सदन में इस कांड को चलने नहीं देगी। यदि अन्याय मानते हैं तो न्याय की लड़ाई में सभी सहभागी बनें। शशि ने कहा कि भाकपा माले पीड़ित परिवार के हर दुख दर्द में खड़े रहने का काम करेगी। मौके पर पूर्व विधायक सत्यदेव राम, नेयाज अहमद, ध्रुव नारायण कर्ण, हरि पासवान, श्याम पंडित, योग नाथ मंडल, चंद्र नारायण प्रसाद आदि थे। यह भी पढ़ें- Madhubani News: मृतक के परिजनों को सांसद पप्पू यादव ने बंधाया ढांढ़स यह भी पढ़ें- Darbhang...